सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Machine blast... a piece of stone hit the chest, a piece of the liver was gone.

Kaushambi News: मशीन ब्लास्ट...पत्थर का टुकड़ा लगा सीने में, जिगर का टुकड़ा चला गया

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Machine blast... a piece of stone hit the chest, a piece of the liver was gone.
ट्रैक्टर के साथ लगा ब्लास्ट आटा चक्की और पास में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के बारा गांव में रविवार शाम टेस्टिंग के दौरान आटा चक्की मशीन में ब्लास्ट होने से ग्राम प्रधान अजय यादव के बेटे प्रणव (9) की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है।
Trending Videos


गांव के नितिन ने बताया कि ग्राम प्रधान अजय यादव करीब पांच दिन पहले ही सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत आटा चक्की मशीन घर लाए थे। शाम करीब 5:30 बजे मिस्त्री की मौजूदगी में मशीन की टेस्टिंग हो रही थी। परिवार के सदस्य घर के अंदर से गेहूं लाकर मशीन के पास रख रहे थे और प्रणव भी वहीं मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो मिनट तक चलने के बाद मशीन में अचानक तेज धमाका हुआ और पत्थर का एक टुकड़ा प्रणव के सीने में जा धंसा। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आननफानन परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रणव अजय यादव का बड़ा बेटा था और कक्षा दो का छात्र था। घटना के समय प्रधान के पिता श्रीकांत यादव (पूर्व प्रधान) समेत अन्य परिजन भी मौके पर मौजूद थे।
मशीन की गुणवत्ता पर सवाल, शिकायत होगी
ग्रामीणों का कहना है कि नई मशीन का टेस्टिंग के दौरान ही फटना गंभीर तकनीकी खामी की ओर इशारा कर रहा है। गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल है। बच्चे के बाबा श्रीकांत यादव ने कहा कि इस मामले की शिकायत वह उच्च अधिकारियों से करेंगे।

ट्रैक्टर के साथ लगा ब्लास्ट आटा चक्की और पास में मौजूद लोग। संवाद

ट्रैक्टर के साथ लगा ब्लास्ट आटा चक्की और पास में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed