सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nepalese youth found injured on railway track, feared to have fallen from train

Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ा मिला नेपाल का युवक, ट्रेन से गिरने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth found injured on railway track, feared to have fallen from train
विज्ञापन
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार सुबह अटसरायं गांव के समीप नेपाल का एक युवक घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया।
Trending Videos

सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के अप लाइन पर गंभीर हालत में एक युवक को देख स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। मामला रेलवे ट्रैक का होने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया घायल बेहोशी की हालत में मिला है। ऐसे में फोन पर एक कॉल आने पर उसका नाम पप्पू कुमार महतो निवासी काठमांडू नेपाल के होने की जानकारी मिली है। फिलहाल घटना की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed