सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angered by abuse, a young man strangled a woman to death; the case was revealed six days later.

Kaushambi : गाली देने से नाराज युवक ने महिला की गला दबाकर की थी हत्या, छह दिन बाद खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव में बगीचे में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने छह दिन बाद सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Angered by abuse, a young man strangled a woman to death; the case was revealed six days later.
अर्जुन पासी, हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव में बगीचे में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने छह दिन बाद सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गाली देने से नाराज होकर गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन भी बरामद किया गया है।

Trending Videos


इमली गांव में 29 मई की रात बगीचे में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अर्जुन पासी पुत्र धर्मराज पासी निवासी खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी अमिता सिंह जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई की रात मनीता देवी अपने पति को खाना देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास स्थित एक बगीचे में उनका शव मिला था। घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान अर्जुन पासी का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर उसे फकीराबाद पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह अपनी बाग से लौट रहा था। रास्ते में मनीता देवी मिलीं और कथित रूप से उसे गाली दी। इससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबा दिया। मौत होने के बाद शव को बांस की कोठ और बालू के ढेर के बीच छिपा दिया और मृतका का मोबाइल और टिफिन भी वहीं छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों सामान बरामद कर लिए हैं।

महिला हत्या प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल और टिफिन बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। - अमिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed