सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Cousin sisters who went out to graze goats drowned in a pond, causing chaos in the village

Kaushambi News : गहरे तालाब में डूबने से चचेरी बहनों की मौत, गांव में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kaushambi News Today : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी टेवां इलाके के शरीफपुर जजौली में तालाब में डूबकर चचेरी बहनों की मौत हो गईं। तीसरी बहन ने घटना की जानकारी घर पर दी तो कोहराम मच गया।

Kaushambi News: Cousin sisters who went out to graze goats drowned in a pond, causing chaos in the village
मंझनपुर टेवा इलाके में दो बच्चों के तालाब में डूबने की घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी टेवां इलाके के शरीफपुर जजौली में तालाब में डूबकर चचेरी बहनों की मौत हो गईं। तीसरी बहन ने घटना की जानकारी घर पर दी तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के अलावा उप जिलाधिकारी, लेखपाल आदि पहुंच गए। शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया। 

Trending Videos


शरीफपुर गांव के मजरा जजौली निवासी पूर्व प्रधान बादल सरोज की पौत्रियां रागिनी (10) पुत्री राकेश सरोज और संजना (10) पुत्री राजेश सरोज शुक्रवार को सुबह बकरी चराने के लिए गांव के पश्चिमी छोर पर गई थीं। यहां पर एक तालाब है। जेसीबी से अवैध खनन के चलते तालाब काफी गहरा हो गया है और उसमें पानी भरा है। बकरी चराते समय दोनों बहने तालाब के पास खेल रही थीं कि पैर फिसलने से वह गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। यह देखकर साथ में गई तीसरी बहन रोशनी (8) पुत्री राजेश सरोज ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi News: Cousin sisters who went out to graze goats drowned in a pond, causing chaos in the village
मंझनपुर टेवा इलाके में चचेरी बहनों के तालाब में डूबने की घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव वालों की मदद से तालाब में खोजबीन की तो दोनों बच्चियों का शव बरामद हुआ। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के अलावा एसडीएम सदर, लेखपाल, चौकी इंचार्ज टेवां आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि जैसीबी से अवैध खनन के चलते तालाब काफी गहरा हो गया है। इसके कारण यह हादसा हुआ है। दोनों बच्चियों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed