सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of woman carrying food for husband found in suspicious condition, suspicion of murder

Kaushambi : पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला का संदिग्ध में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में शुक्रवार रात पति के लिए खाना लेकर डेरा पर जा रही महिला का शव रास्ते में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

Body of woman carrying food for husband found in suspicious condition, suspicion of murder
महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में शुक्रवार रात पति के लिए खाना लेकर डेरा पर जा रही महिला का शव रास्ते में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला के गले में काला स्याह निशान होने के साथ ही उसके मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos


इमलीगांव निवासी दशरथ लाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर गोविंदपुर गांव की रोड पर नहर किनारे उन्होंने डेरा बनाकर मवेशी पाल रखा है। दशरथ के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी मनीता देवी (45) घर से टिफिन में खाना लेकर डेरा पर आ रही थी।रात नौ बजे तक जब वह डेरे पर नहीं पहुंची तो उन्होंने खोजबीन करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे घर और डेरा के बीच मनीता का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों में भी रोना पिटना मच गया। परिवार के लोगों ने मनीता की हत्या की आशंका जाहिर की है। आशंका जाहिर की है कि मनीता की गला दबाकर हत्या की गई है, क्योंकि शव के गले पर काला निशान होने के साथ ही मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। परिवार के लोगों ने किसी तरह की रंजिश से भी इन्कार किया है। सूचना के बाद आई पुलिस ने रात करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed