{"_id":"6a1fd0c94d93a359730be286","slug":"kaushambi-news-police-arrested-shivbhola-accused-of-killing-his-wife-in-an-encounter-he-was-shot-in-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News : पत्नी के हत्यारोपी शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News : पत्नी के हत्यारोपी शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति शिवभोला को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
पत्नी की हत्या के आरोपी शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महेवा घाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति शिवभोला को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घोघपुर गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का शव उसके घर के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई थी। गांव के प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मृतका माया देवी और उसके पति शिवभोला के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद माया देवी की हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे शाहपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वह बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पीछा करने पर हरभजन बाबा कुटिया के पास कच्चे रास्ते में उतर गया और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।
Trending Videos
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। पकड़े जाने पर उसकी पहचान माया देवी हत्याकांड के आरोपी शिवभोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।