{"_id":"6a217277be736bed2a004c73","slug":"kaushambi-container-rams-into-trailer-from-behind-driver-dies-accident-occurred-late-night-in-kokhraj-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत, कोखराज में देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत, कोखराज में देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई।
कोखराज इलाके में हुए हादसे के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:45 बजे उस समय हुआ, जब प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा एक कंटेनर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में समा गया। हादसे में कंटेनर चालक मोहित कुमार पुत्र लव सिंह, निवासी पकोड़ा कला, थाना इटखोरी, झारखंड, केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बाहर निकालने के लिए दोनों वाहनों को लोहे की तारों और अन्य उपकरणों की मदद से विपरीत दिशा में खींचा गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मोहित कुमार को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।