{"_id":"69bc4b4f1bb4a97e830c4180","slug":"aureni-composite-school-gets-rs-1987-crore-budget-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138316-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: औरेनी कंपोजिट विद्यालय को 19.87 करोड़ रुपये का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: औरेनी कंपोजिट विद्यालय को 19.87 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजित विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
जिले में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के लिए बजट की मंजूरी मिल गई है। इसी क्रम में सिराथू विधानसभा के औरेनी गांव में औरेनी कंपोजिट विद्यालय को 19.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे बच्चों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई आधुनिक सुविधाओं के साथ मिल सकेगी।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों मंझनपुर, चायल और सिराथू में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने की योजना है। इसके लिए पहले ही तीनों स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई थी। योजना के तहत पहले चरण में चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार गांव में विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दूसरे चरण में सिराथू विधानसभा क्षेत्र के औरेनी गांव में विद्यालय निर्माण के लिए 19.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। तीसरे चरण में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होगी। साथ ही करीब 2000 विद्यार्थियों के पठन-पाठन की सुविधा होगी। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भाषा, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की आधुनिक प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी।
बच्चों के लिए बनेगा मिनी स्टेडियम और रनिंग ट्रैक
विद्यालय परिसर में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम और रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे उन्हें खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, वाटर कूलर और सोलर पैनल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को पूरी तरह से तैयार करने में करीब 24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शासन स्तर से चरणबद्ध तरीके से बजट स्वीकृत हो रहा है और जल्द ही सभी स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -कमलेंद्र कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Trending Videos