सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Burglary in four houses of Balipur Tata village, jewellery worth lakhs stolen

Kaushambi News: बलीपुर टाटा गांव के चार घरों में चोरी, लाखों के जेवरात चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Burglary in four houses of Balipur Tata village, jewellery worth lakhs stolen
मालती देवी के घर में जमीन खोद कर निकाला गया आभूषण और खुला पड़ा बक्सा, संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने प्रधानपति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
Trending Videos

बलीपुर टाटा गांव की गुड्डी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाकर कमरे में सो रही थीं। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बगल के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद और करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की मालती ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर के अगले हिस्से में सो रही थीं। इसी दौरान तालाब की ओर से आए चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बक्से में रखे 15 हजार रुपये नकद व जमीन में गाड़कर रखे सोने-चांदी के जेवरात खोदकर ले गए।
गायत्री देवी ने बताया कि भोर चार बजे उठने पर कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो बक्सा और आलमारी खुली थी। चोर 15 हजार रुपये नकद सहित जेवरात उठा ले गए।
वहीं, पड़ोसी शिवलोचन पासी के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने बक्से में रखे उनकी बहू के 22 हजार रुपये नकद और जेवरात पार कर दिए। आहट होने पर बहू दरवाजे तक पहुंची तो चोर उसे धक्का देकर सामने का दरवाजा खोलकर भाग निकले। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed