{"_id":"69bb04f7d47bcc96270b7148","slug":"encroachment-on-the-roadside-in-paschimsharira-market-traders-upset-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138281-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पश्चिमशरीरा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पश्चिमशरीरा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण, व्यापारी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा बाजार में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण से व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है। दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार लोग जाम और भीड़भाड़ के चलते बाजार आने से कतराते हैं, जिसका कारोबार पर असर पड़ रहा है। खासकर व्यस्त समय में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
स्थानीय निवासी अजय केसरवानी, सूरज गर्ग, हर्ष पांडेय, वीरेंद्र केसरवानी, आकाश कौशल, रावेंद्र कुमार और रवि सहित अन्य लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है।
:: कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ फोटो तक सीमित रह जाता है। स्थायी समाधान के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। - भरत सिंह यादव।
:: हनुमान मंदिर से कोतवाली तक सड़क पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। नगर प्रशासन को अभियान चलाकर इसे अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए। - निखिल मिश्रा।
:: समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद यदि कहीं सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण पाया जाता है तो जल्द ही विशेष अभियान चलाकर उसे हटाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके। - अंशुमान सिंह, ईओ
Trending Videos