सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered against three for misbehaving with constable

Kaushambi News: सिपाही से बदसलूकी मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three for misbehaving with constable
विज्ञापन
क्षेत्र के भरवारी कस्बे में सिपाही से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, आरक्षी कुलदीप कुमार पांडेय ने बताया कि वह वर्तमान में कानपुर देहात के त्रिनेत्र सेल में तैनात हैं और तीन दिन की आकस्मिक छुट्टी पर घर जा रहे थे।
Trending Videos

बुधवार रात गौरा तिराहा भरवारी के पास एक कार उनके पास रुकी। आरोप है कि कार सवार नीरज कुशवाहा, कृष्णा जायसवाल और एक अन्य युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed