{"_id":"69b4619fc26657e60f097567","slug":"five-people-including-a-constable-who-had-come-to-take-the-exam-were-injured-in-a-car-accident-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138006-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार की टक्कर से परीक्षा देने आए सिपाही समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार की टक्कर से परीक्षा देने आए सिपाही समेत पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हमीरपुर के राठी निवासी सिपाही मोहित वर्मा दरोगा भर्ती की परीक्षा देने के लिए कौशाम्बी आए थे। उनका परीक्षा केंद्र टेंवा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में है। वह कानपुर से चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन से भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और टेंवा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने सिपाही मोहित वर्मा को टक्कर मार दी। उनके दाहिने पैर के पंजे पर कार का टायर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित कार ने आगे करारी निवासी इंद्रजीत समेत दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी नितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos