{"_id":"69cd7b93f9f50326db05af6a","slug":"gas-leakage-caused-fire-six-people-of-the-same-family-got-burnt-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139108-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गैस लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गैस लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
हादसे में झुलसे परिवार के लोग। स्रोत- ग्रामीण
- फोटो : Police
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में बुधवार देर शाम गैस सिलिंडर में लीकेज होने से घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो निवासी अमीर चंद धुरिया के घर बुधवार की शाम उस समय हादसा हो गया, जब उनकी पत्नी आशा देवी रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते घर के अंदर लपटें फैल गईं।
आग की चपेट में आने से अमीर चंद धुरिया (46), उनकी पत्नी आशा देवी (40), दामाद श्रवण कुमार (30) और बेटी सरिता देवी (15) गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं बेटा आदित्य और बड़ी बेटी खुशबू भी आग से झुलस गईं, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
Trending Videos