सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heavy damage to crops due to storm and heavy rain

Kaushambi News: आंधी-तूफान और तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to crops due to storm and heavy rain
मन्ना सोनकर - फोटो : Police
विज्ञापन
आंधी-तूफान और तेज बारिश ने मंगलवार रात को किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिलेभर में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, जौ, अरहर और चना की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखे फसल के गट्ठर भी भीग गए हैं, जिससे मड़ाई का काम रुक गया है और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos


मंगलवार देर रात अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं, जौ, अरहर और चना की फसल प्रभावित हो गई। बारिश के कारण मड़ाई का कार्य रुक गया है। किसानों को अब फसल सुखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। यदि समय रहते तेज धूप नहीं निकली तो फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीघा में गेहूं की बोआई की थी। बारिश होने से कटाई का काम रुक गया है। अब चिंता बनी हुई है कि किसी तरह जल्द मड़ाई हो जाए और अनाज घर पहुंच जाए। -मन्ना सोनकर, किसान, मिया का पुरवा
आंधी और बारिश के कारण उनकी गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। इससे नुकसान हुआ है और अब कटाई करने में दिक्कतें बढ़ जाएंगी। - सरवन कुमार,किसान, शादीपुर
तीन बीघा में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण कटाई और मड़ाई का काम ठप हो गया है। -धर्मपाल सिंह,किसान, तरसौरा
लगभग चार बीघा गेहूं की फसल की कटाई कराई गई थी और भूसा खेत में पड़ा था। तेज आंधी के कारण काफी भूसा उड़ गया। - अरविंद मौर्य,किसान, शादीपुर
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जिले और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव अभी एक-दो दिन और देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है। -डॉ. मनोज कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक

मन्ना सोनकर

मन्ना सोनकर- फोटो : Police

मन्ना सोनकर

मन्ना सोनकर- फोटो : Police

मन्ना सोनकर

मन्ना सोनकर- फोटो : Police

मन्ना सोनकर

मन्ना सोनकर- फोटो : Police

मन्ना सोनकर

मन्ना सोनकर- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed