{"_id":"69c6636f81f54736370a1f77","slug":"kaushambi-pickup-collides-with-a-trailer-parked-on-the-highway-seven-killed-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी में चलते डंपर में पीछे से टकराया पिकअप, 10 की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी में चलते डंपर में पीछे से टकराया पिकअप, 10 की मौत, 20 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:31 PM IST
सार
Kaushambi News : कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकअप पर सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके से बच्चे का मुंडन कराने प्रयागराज संगम आए थे। लौटते समय इनकी गाड़ी सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत गई, जबकि 20 श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कौशाम्बी में हादसे के बाद मरीजों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : संवाद।
सैनी क्षेत्र के दोरमा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 20 घायल हो गए, जिनमें से 17 की हालत गंभीर है। हादसे के शिकार लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर पिकअप से लौट रहे थे, चलते डंपर में उनका वाहन पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। चालक को झपकी आने से दुर्घटना की आशंका है।
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव निवासी राजन के बेटे शुभम (3) का मुंडन संस्कार होना था। करीब 30 लोग एक पिकअप से सुबह प्रयागराज पहुंचे। शाम को सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन दोरमा स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पहुंचा तभी अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकरा गया।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी, डायल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अपने-अपने वाहन व एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू ले गए। यहां चिकित्सकों ने पांच महिलाओं व तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर यहां से नौ घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज जारी है।
हादसे की जानकारी जैसे ही घायलों व मृतकों के गांव कोरवल पहुंची तो रिश्तेदार व ग्रामीण अस्पताल पहुंचने लगे। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भैया संतोष कुमार सिंह और एडीएम शालिनी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
हादसे के बाद बाधित हो गया आवागमन
2 of 6
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया।
- फोटो : संवाद।
इनकी हुई मौत
गुड़िया देवी (35) पत्नी मुकेश, मयंक (10) पुत्र मुकेश, कल्लो (22), दर्शनिया (60) पत्नी बाबूलाल व राजकुमारी (35) पत्नी राम खेलावन, ध्रुव (7) पुत्र मोहन निवासीगण कोरवल, सुखरनिया (65) पत्नी मुन्ना निवासी बारा जाफरगंज, मैकी (55), संंधि (52) पत्नी शिमा व एक सात वर्षीय बालक की मौत हुई है।
यह लोग हुए घायल
पुलिस के अनुसार प्रिंस (8) पुत्र राजेंद्र, मीरा (40) पत्नी रामकिशोर, गुड़िया (2) पुत्री मुकेश, मीरा (40) पत्नी राम किशोर, कमलेश (38) पुत्र पृथ्वीपाल, कैलाश (5) पुत्र कमलेश, अखिलेश (6) पुत्र कमलेश, शिमला देवी (26) पत्नी राजन, राजन (32) पुत्र रामरतन, शुभम (3) पुत्र राजन, स्वागत (4) निवासीगण कोरवल, लवकुश (23) पुत्र जगदीश निवासी पहाड़ीपुर थाना बकेवर, साधना (20) पत्नी राम गोपाल, श्रीकृष्ण (66) पुत्र धनीराम निवासी गजा का डेरा थाना चांदपुर, शांति देवी (41) व उनका बेटा पवन (4) पुत्र लखन निवासी बारा थाना जाफरगंज समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।
डोरमा गांव के पेट्रोलपंप के पास चलते ट्रक में पीछे से टक्कर होने से पिकअप सवार आठ लोगों की मौत हुई है। 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पिकअप सवार 30 लोगों में सभी को चोटें आई हैं। हादसा चालक को झपकी आने से बताया जा रहा है। चालक को होश आने पर उससे बातचीत की जा सकेगी। पुलिस लगातार घायलों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। - भैया संतोष कुमार सिंह, सीओ सिराथू।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़
3 of 6
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
घटना के बाद मची रही चीख पुकार
4 of 6
सड़क पर जुटी भारी भीड़।
- फोटो : संवाद।
घटना के बाद चीख पुकार मची रही। सड़क पर घायल तड़पते रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
सड़क पर पड़े रहे घायल
5 of 6
सड़क पर पड़े रहे लोग।
- फोटो : संवाद।
हादसे से बाद बड़ी संख्या में घायल सड़क पर पड़े रहे। इसके चलते काफी देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।