सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lakhs stolen from employee's house by breaking into it

Kaushambi News: सेंध लगाकर कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from employee's house by breaking into it
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के डोरमा गांव में कृषि विभाग के कर्मचारी के किराये के घर में ईंट की दीवार काटकर चोरों ने सोने, चांदी के गहने, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

फतेहपुर के किशनपुर थाना अंतर्गत मड़ौली गांव निवासी ब्रह्मदेव दीक्षित पुत्र स्व़ विद्याधर दीक्षित ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया वह डोरमा गांव स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र में गोदाम प्रभारी पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सहित नरेंद्र साहू के मकान में किराये पर रहता है। 28 मार्च की शाम परिवार के साथ अस्पताल में भर्ती बहनोई को देखने फतेहपुर गए थे। बुधवार की सुबह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा देख दंग रह गए।
आरोप है कि पीछे की दीवार में सेंध लगाकर पहुंचे चोर कमरे में रखी आलमारी का लाॅक तोड़कर आधा किलो चांदी और तीन तोला सोने के बने जेवर व चालीस हजार रुपए नकद सहित अन्य गृहस्थी का सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed