{"_id":"69bd9c9138bc0a630d0da4fa","slug":"objectionable-comment-on-bjp-district-president-on-facebook-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138409-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने फेसबुक यूजर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के हाजीपुर पतौना निवासी ज्ञानेश साहू भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के चकबक्तियारा निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा अपने फेसबुक अकाउंट से भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ आपत्तिजनक और बेबुनियाद टिप्पणियां पोस्ट की है।
यह हरकत लंबे समय से की जा रही है। इससे उनकी छवि धूमिल होने के साथ ही समर्थकों में भी आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने टिप्पणियों का स्क्रीन शॉट भी दिया है। मीडिया प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश साइबर सेल की मदद से की जा रही है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos