सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ration shops with less than 500 ration cards will be merged.

Kaushambi News: 500 से कम राशन कार्ड वाली कोटे की दुकान का होगा विलय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ration shops with less than 500 ration cards will be merged.
विज्ञापन
जिले में 500 से कम राशन कार्डधारकों वाली उचित दर दुकानों के विलय की कवायद तेज हो गई है। खाद्य एवं रसद विभाग ने ब्लॉकवार कोटों का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है। शुरुआती आकलन में संकेत मिल रहे हैं कि जिले की 30 से 50 फीसदी दुकानें इसके दायरे में आ सकती हैं।
Trending Videos

जिले में कुल उचित दर दुकानों की संख्या करीब 586 है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इनमें से 30 से 50 प्रतिशत दुकानें ऐसी हैं, जहां कार्डधारकों की संख्या 500 से कम है। दरअसल, कम यूनिट वाले कोटे आर्थिक रूप से अलाभकारी माने जा रहे हैं, क्योंकि कोटेदारों को मिलने वाला कमीशन बेहद सीमित रहता है। हालांकि, विलय के बाद एक दुकान पर कार्डधारकों की संख्या बढ़ने से वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और टिकाऊ बनाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जिले में प्रभावित दुकानों की अंतिम सूची जारी नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डेटा संकलन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से आए निर्देश के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
----
शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। उचित दर दुकानों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा।
मंगेश कुमार मौर्य, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed