सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Repair of the culvert on the Karari-Shahpur road begins, the route is diverted.

Kaushambi News: करारी-शाहपुर मार्ग की पुलिया की मरम्मत शुरू, रूट डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Repair of the culvert on the Karari-Shahpur road begins, the route is diverted.
विज्ञापन
करारी-शाहपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से शुरू करा दी है। मरम्मत कार्य के दौरान भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोका गया है।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दयाशंकर ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बैरागीपुर से पश्चिम शरीरा की ओर जाने वाले भारी और मध्यम वाहन हिनौता कॉलेज के सामने से होकर हिनौता-पश्चिम शरीरा मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पश्चिमशरीरा से बैरागीपुर की ओर जाने वाले वाहन अंधावा और हिनौता होते हुए बैरागीपुर जाएंगे। हल्के वाहनों के लिए भी अलग मार्ग तय किया गया है। पश्चिमशरीरा से बैरागीपुर जाने वाले वाहन भगतपुरवा चौराहे से दाहिने मुड़कर डकशरीरा होते हुए जाएंगे।
इसी तरह बैरागीपुर से आने वाले वाहन शाहपुर से दाएं मुड़कर भरतपुर भंसुरी होते हुए भगतपुरवा चौराहे के रास्ते पश्चिमशरीरा पहुंचेंगे। दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए कार्यस्थल के पास से ही अस्थायी कच्चा मार्ग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed