सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Scientific thinking is essential for success: Prof. Akhilesh Tiwari

सफलता के लिए वैज्ञानिक सोच आवश्यक : प्रो. अखिलेश तिवारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scientific thinking is essential for success: Prof. Akhilesh Tiwari
ट्रिपल आईटी प्रयागराज की प्रयोगशालाओं में भ्रमण के दौरान ​शिक्षकों के दौरान मौजूद छात्र-छात्राए
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब की तरफ से वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को ट्रिपलआईटी प्रयागराज का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान भौतिकी विभाग के प्रो. अखिलेश तिवारी ने कहा कि सफलता के लिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास जरूरी है और सिद्धांत के साथ प्रयोग भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत डायट मैदान मंझनपुर से हुई, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण कार्यक्रम में जिले के 12 विद्यालयों के 114 छात्र-छात्राओं और 15 शिक्षकों ने भाग लिया। संस्थान में विद्यार्थियों को एडवांस भौतिकी प्रयोगशाला और रोबोटिक लैब का अवलोकन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अखिलेश तिवारी और रिसर्च स्कॉलर्स ने छात्रों को डाई इलेक्ट्रिक कॉन्स्टेंट, कैपेसिटेंस, बर्नौली सिद्धांत, यंग का डबल स्लिट प्रयोग, न्यूटन रिंग, परावर्तन-अपवर्तन, वेव कॉन्सेप्ट जैसे प्रयोगों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ती है और उन्हें तकनीकी संस्थानों की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed