सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a woman was found hanging from a noose in her house under suspicious circumstances.

Kaushambi News: घर में संदिग्ध अवस्था में महिला का फंदे से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a noose in her house under suspicious circumstances.
महिला की मौत के बाद सिंहपुर गांव में जुटे गमजदा परिजन, संवाद।
विज्ञापन
क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मामले में मायके पक्ष ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

सिंहपुर निवासी राजेश कुमार पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी प्रीती (30) घर पर बच्चों के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के सात वर्षीय बेटे प्रिंस के अनुसार वह करीब तीन बजे घर के बाहर खेलने गया था। लगभग आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
किसी तरह दरवाजा खोला गया तो प्रीती घर के अंदर लोहे की चौखट में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पति राजेश भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से उसके सात वर्षीय बेटे प्रिंस और तीन वर्षीय बेटी नैना समेत परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed