{"_id":"69cec4d9f6b81f90020f2597","slug":"the-hard-work-of-farmers-burning-hanging-wires-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-139160-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लटकते तार जला रहे किसानों की मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लटकते तार जला रहे किसानों की मेहनत
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पुरखास के जलालपुर जवाहरगंज में खेत से गुजर रहा ढीली हाईटेंशन तार। संवाद
विज्ञापन
जिले में खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर और नीचे लटकते बिजली के तार किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। आए दिन तारों में होने वाली स्पार्किंग की वजह से गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक कई बीघे फसल जलकर राख हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विकासखंड चायल के विद्युत उपकेंद्र पुरखास क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर जवाहरगंज समेत कई गांवों में हाईटेंशन तारों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। खेतों के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन जगह-जगह झूल रही है, जिससे किसानों के सामने हर समय खतरा बना रहता है।
लोंहदा गांव के पास तो गेहूं के खेतों के ठीक ऊपर बिजली के तार लटक रहे हैं, जिससे किसी भी समय चिंगारी गिरकर आग लग सकती है। इसी तरह विकासखंड सरसवां क्षेत्र के डहरई, बरौली, टहेरा सहित अन्य गांवों में भी हाईटेंशन तार ढीले पड़े हुए हैं। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में जरा सी चिंगारी भी किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
खेतों के ऊपर झूल रहे तारों से हर समय खतरा बना रहता है। कई बार तारों से चिंगारी निकलती देखी गई है, जिससे फसल जलने का डर बना रहता है। -राम चंद्र मौर्य , अजुहा
कई बार विभाग को सूचना दी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। -बद्री प्रसाद, टहेरा
हाईटेंशन तार काफी नीचे आ गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों में काम करना भी जोखिम भरा हो गया है। -बच्चा लाल सरोज, टहेरा
विभाग की लापरवाही से पूरी फसल खतरे में है। हल्की सी स्पार्किंग से आग लग सकती है और मेहनत की कमाई पल भर में खत्म हो सकती है।-लल्लूराम, अदावां, सिराथू
विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है और संबंधित उपकेंद्रों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां हाईटेंशन तार ढीले हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर उन्हें कसवाने और ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने का काम किया जाएगा। -श्याम नारायण, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos