{"_id":"69bb04caeead2dc607042062","slug":"the-poor-condition-of-drains-has-increased-mosquito-menace-and-disturbed-sleep-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-138245-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नालियों की बदहाली से बढ़ा मच्छरों का आतंक, नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नालियों की बदहाली से बढ़ा मच्छरों का आतंक, नींद हराम
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 के राधा कृष्ण नगर में बजबजाती नाली व सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत में गंदगी और बजबजाती नालियों के चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। करीब 35 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में लोग रात भर चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। जगह-जगह जाम और ओवरफ्लो हो रही नालियों के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है।
सबसे ज्यादा खराब स्थिति वार्ड नंबर 5 बौद्ध नगर और वार्ड नंबर 9 राधा नगर की बताई जा रही है। वार्ड नंबर 9 के निवासी सोनू और अनिल और वार्ड नंबर पांच के सौरभ, पप्पू, शुभम और विकास का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण रात में मच्छरों का इतना आतंक रहता है कि सोना मुश्किल हो जाता है।
फॉगिंग पर लाखों खर्च, फिर भी राहत नहीं
नगर पंचायत की तरफ से मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव पर राज्य वित्तीय वर्ष में करीब तीन लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग नियमित रूप से नहीं की जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
वर्तमान में नगर में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। साथ में कस्बे के सभी वार्डों में रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। -रागनी केसरवानी, अध्यक्ष, नगर पंचायत
Trending Videos