{"_id":"69bc45ee439af5f34e033d94","slug":"wheat-procurement-will-begin-in-the-district-from-march-25-37-centres-are-ready-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138321-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिले में 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 37 केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिले में 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 37 केंद्र तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। हालांकि इस वर्ष का नया खरीद लक्ष्य अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन पिछले वर्ष के लक्ष्य को आधार बनाकर तैयारियां पूरी कर रहा है। 37 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी जा चुकी है और व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
जनपद में कुल 41 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 37 को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के छह, यूपीएसएस के चार, यूपीएससीयू के पांच, नैफेड के पांच और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 10 मोबाइल क्रय केंद्रों का प्रस्ताव भी रखा गया है।
जिला विपणन अधिकारी सुधांशु चौबे ने कहा कि जल्द ही सभी केंद्रों की टैगिंग पूरी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। क्रय केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
पिछले वर्ष के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 मार्च से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। -सुधांशु चौबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
Trending Videos