{"_id":"69b9c11dc1b15a3f68036381","slug":"35-passengers-caught-without-tickets-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156540-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना टिकट पकड़े गए 35 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना टिकट पकड़े गए 35 यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
थावे से कप्तानगंज को जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी में टिकट जांच करते कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कप्तानगंज। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर मंगलवार को कप्तनगंज-थावे रेल मार्ग पर अभियान चलाकर बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की गई। इसमें कुल 35 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। उन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान की अगुवाई में वाणिज्य निरीक्षकों ने गाड़ी संख्या 75103 छपरा- थावे डेमू सवारी गाड़ी, 75105 थावे- कप्तानगंज डेमू सवारी गाड़ी और 55036 गोरखपुर - सीवान सवारी गाड़ी में यात्रा कर रहे यात्रियों के टिकट की जांच की। जांच के दौरान 35 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते मिले। उनसे 9,720 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/थावे विशाल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सीवान प्रणव प्रभाकर, सुधाकर मिश्रा, अमित कुमार, ममता कुमारी, राजेश सिंह, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos