सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A confluence of tradition and culture

Kushinagar News: परंपरा और संस्कृति का दिखा संगम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A confluence of tradition and culture
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के संस्कृति-पर्यटन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का सिद्धार्थनगर में समापन हुआ। यह सांस्कृतिक उत्सव भारत और नेपाल की साझा विरासत, परंपराओं और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता रहा। द्वितीय दिवस पर मंच सांस्कृतिक रंगों से सजा रहा।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बधाई नृत्य और स्थानीय स्कूली बच्ची द्वारा देशभक्ति आधारित नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। इसके बाद लोक एवं अवधी गायन की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार (सिद्धार्थनगर), अभिषेक मिश्रा (सीतापुर), मुनीश ज्ञानी (सिद्धार्थनगर), अंकिता सिंह (लखनऊ), लाल बहादुर विश्वकर्मा (सिद्धार्थनगर) और पवन कुमार पाण्डेय (सिद्धार्थनगर) की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मध्यप्रदेश के सागर से आए सुधीर तिवारी का बधाई नृत्य विशेष आकर्षण रहा। वहीं संत कबीर नगर के अभय प्रताप मिश्रा द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने भारत-नेपाल की मैत्री और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। लखनऊ की खुशी शर्मा द्वारा प्रस्तुत होली नृत्य ने रंगों से भर दिया।
कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा योगा प्रदर्शन, रंगोली निर्माण और देशभक्ति नृत्य ने नया जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed