सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two smugglers arrested with six kg of hashish

Kushinagar News: छह किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with six kg of hashish
तस्करी कर लाए गए जब्त सामान के साथ आंर्ड पुलिस फोर्स के जवान। स्रोत​ विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी और एनसीबी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को देर रात नेपाल सीमा पर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से छह किलो चरस बरामद की गई। पकड़े गए सुबास पासी और अतवारी नेपाल से चरस लेकर आ रहे थे।
Trending Videos

पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही चरस कहां से ला रहे थे और किसे सप्लाई करने वाले थे, इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी 50 वाहिनी के कमांडर एसआई चूरामणि ने बताया कि एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी और एनसीबी गोरखपुर की संयुक्त टीम को मुखबिर से मिली सूचना मिली की बाॅर्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए सीमा पर स्थित पिलर संख्या 567 के पास नेपाल की तरफ से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर जांच की। उनके पास बैग में सफेद पाॅलिथीन में रखी वस्तु मिली। एनसीबी के निरीक्षक महेश प्रसाद के जांच करने पर पता चला कि वह चरस है। जब उसका वजन किया गया तो वह छह किलो निकला। दोनों कपिलवस्तु नेपाल के रहने वाले हैं। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में भारत में पकड़े गए चरस को भारत में बेचने की बात कही। दोनों के पास से 2245 नेपाली रुपये, दो मोबाइल व बाइक भी बरामद की गई है। इसके बाद इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम में एसएसबी के कमांडर एसआई चूरामणि, संतोष कुमार पांडेय, गोविंद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed