सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Humans get the essence of life from the character of Shri Ram: Sadhvi Saraswati

श्रीराम के चरित्र से मनुष्यों को मिलता है जीवन का सार : साध्वी सरस्वती

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Humans get the essence of life from the character of Shri Ram: Sadhvi Saraswati
बढ़नी चाफा में आयोजित कथा के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आयोजित सनातन उद्घोष कथा में बुधवार को कथावाचिका साध्वी सरस्वती ने अपने प्रवचन में भगवान श्री राम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के चरित्र से मनुष्य जीवन की हर परिस्थिति में सीख ले सकता है। धरती पर अवतरित होकर प्रभु श्री राम ने जो लीलाएं कीं, वे एक सच्चे और कर्तव्यनिष्ठ मानव जीवन का आदर्श बन गई हैं। पिता-पुत्र का संबंध हो, भाई-भाई का रिश्ता या पति-पत्नी का मधुर संबंध.. सभी में राम के जीवन मूल्यों की झलक मिलती है।
Trending Videos

साध्वी सरस्वती ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उनके आदर्शों पर चलकर अपना जीवन सफल बना सकता है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में राम का आदर्श सर्वविदित है। त्याग, प्रेम, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मूर्ति भगवान राम का चरित्र हमें आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करता है। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए तत्पर श्री राम ने अपने जीवन से संसार को नई दिशा दिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed