सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds throng the conclusion ceremony and community feast of the Shrimad Bhagavat Katha.

Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारे में उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the conclusion ceremony and community feast of the Shrimad Bhagavat Katha.
सुकरौली में कथा के समय पूजन-अर्चना करते श्रद्धालु।स्रोत-सोश्सल मीडिया
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। विधि-विधान से पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos

कथा के दौरान कथा वाचक विद्याधर भारद्वाज महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णाहुति के समय यज्ञ में आहुतियां दी गईं और श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
इस दौरान आयोजक राजेश मद्देशिया, अशोक, दिलीप, वरुण जायसवाल, विनय, प्रेम, सुनील, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed