सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Magistrates will oversee security during festivals.

Kushinagar News: त्योहारों पर सुरक्षा की निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Magistrates will oversee security during festivals.
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 19 मार्च, अलविदा 20 मार्च और 21 मार्च को ईद को लेकर प्रशासन सतर्क है। इन त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
Trending Videos

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट और 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रिजर्व में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनात किए जाएंगे। सभी मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी रखने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। त्योहारों के दौरान निगरानी एवं त्वरित समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका संपर्क नंबर 05564-240590 प्रभारी अधिकारी नीरज कुमार गौड़, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर सभी तैनात अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे एवं स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed