{"_id":"698a28b89172b01ffd02941b","slug":"24-procurement-centers-have-been-set-up-for-wheat-procurement-registration-will-have-to-be-done-on-the-website-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151339-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 24 क्रय केंद्र, वेबसाइट पर कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 24 क्रय केंद्र, वेबसाइट पर कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
17 मार्च से शुरू होनी है गेहूं खरीद, इस बार 160 रुपये बढ़ा प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रबी की फसल गेहूं खरीद के लिए जिला खाद विपणन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अभी तक जिले में कुल 24 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, अभी गेहूं खरीद की क्रय नीति नहीं आई है। इससे खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हो सका है। पिछले वर्ष 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये निर्धारित था लेकिन इस बार शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाते हुए 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
जनपद में इस बार गेहूं की बोआई 1,03,764 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है। इसमें 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया जा रहा है। इस हिसाब में जनपद में 7,38,952 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से इस बार गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जो 17 मार्च से शुरू होनी है।
खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के 13, भारतीय खाद्य निगम के छह क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अन्य क्रय एजेंसियों के केंद्र होना अभी बाकी है। पीसीएफ के क्रय केंद्र भी अभी बढ़ सकते हैं। विभागीय वेबसाइट fcs.upgov.in पर किसानों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए किसान किसी भी जनसेवा केंद्र या मोबाइल एप और क्रय केंद्रों पर भी पंजीकरण करा सकेंगे।
पिछले वर्ष हुई थी 16,732 मीट्रिक टन खरीद
पिछले वर्ष 2025 में जिले में 48 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे और इन्हें कुल 48 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इस पर सभी केंद्रों पर कुल 16,732.60 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी, जो लक्ष्य का मात्र 34.86 फीसदी था। वहीं, खरीद के सापेक्ष सभी किसानों का कुल 4,090.94 लाख रुपये का पूर्ण भुगतान किया गया था।
वर्जन
जिले में गेहूं की खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र फाइनल हो गए हैं। अभी क्रय नीति नहीं आई है। गेहूं खरीद के लिए किसान जनसेवा केंद्रों, साइबर कैफे, मोबाइल एप व क्रय केंद्रों पर पंजीकरण करा सकेंगे। - चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
Trending Videos