{"_id":"698a2857dfd8a789cc0577a2","slug":"5030-crore-payment-to-1773-farmers-is-still-pending-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151331-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 1773 किसानों का 50.30 करोड़ भुगतान अब भी लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 1773 किसानों का 50.30 करोड़ भुगतान अब भी लंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में खरीफ सीजन के दौरान सरकारी क्रय केंद्रों पर मूंगफली और उड़द बेचने वाले 1773 किसानों को अब तक 50.30 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिल सका है। वहीं, 3108 किसानों को 84.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में 1585 किसानों से 5367 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की गई, जिसकी कुल कीमत 38.98 करोड़ रुपये रही। इनमें से 1161 किसानों को 27.79 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 424 किसानों का 11.19 करोड़ रुपये अब भी बकाया है।
इसी तरह उड़द खरीद केंद्रों पर 3296 किसानों से 12,275 मीट्रिक टन उड़द की खरीद की गई। इसके सापेक्ष 1947 किसानों को 56.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 1349 किसानों का 39.09 करोड़ रुपये भुगतान लंबित है। मूंगफली और उड़द की सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चली।
जिले में चार एजेंसियों पीसीएफ, पीसीयू, जैफेड और यूपीएसएस के माध्यम से खरीद की गई। मूंगफली खरीद में पीसीएफ ने 656 किसानों से 2160 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 392 किसानों से 1176 मीट्रिक टन, जैफेड ने 296 किसानों से 1209 मीट्रिक टन और यूपीएसएस ने 241 किसानों से 820 मीट्रिक टन की खरीद की।
उड़द में पीसीएफ ने 489 किसानों से 1774 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 1808 किसानों से 6442 मीट्रिक टन, जैफेड ने 725 किसानों से 3080 मीट्रिक टन और यूपीएसएस ने 274 किसानों से 977 मीट्रिक टन की खरीद की। संवाद
Trending Videos