{"_id":"698a2b35776fe7f72909f504","slug":"cricket-agra-beat-parwai-by-six-wickets-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151340-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : आगरा ने परवई को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : आगरा ने परवई को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली खेल एवं मेला महोत्सव में युवाओं का दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के तहत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में परवई और आगरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परवई को छह विकेट से हरा दिया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर तनिष्क शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
परवई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के सभी खिलाड़ी 19 ओवर 2 गेंद में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। परवई की ओर से रूपेश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। जीतू ने 24 रन और अभिषेक ने 20 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। इसके चलते टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
जवाब में 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 15 ओवर एक गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आगरा की जीत में तनिष्क शर्मा ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने 34 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इसके अलावा, लवकुश ने नाबाद 38 रन बनाए और हिमांशु ने 16 रन की उपयोगी पारी खेली।
परवई की ओर से गेंदबाजों ने संघर्ष किया और कुल चार विकेट हासिल किए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, अभिमन्यु सिंह राजपूत, महेंद्र जैन, खेमचंद्र चौरसिया, सुरेश सेन, राजू परिहार आदि मौजूद रहे। प्लेयर ऑफ द मैच तनिष्क शर्मा को दिया गया।
Trending Videos