सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One dengue patient found in the city, the first case of the year

Lalitpur News: शहर में मिला डेंगू का एक मरीज, साल का पहला मामला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
One dengue patient found in the city, the first case of the year
विज्ञापन
डेंगू रोकथाम के नहीं हैं इंतजाम, सफाई व दवा छिड़काव के दावों की खुली पोल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन का अभियान चला रही है लेकिन शहर व ग्रामीण इलाकों में गंदगी व जमा पानी में डेंगू मच्छर पनप रहे हैं। इसका उदाहरण बढ़ते मरीजों को संख्या को लेकर लगाया जा सकता है। दिसंबर तक जिले में 52 मरीज मिल चुके थे। इस साल अभी तक दो मरीज मिले हैं, लेकिन एक की पुष्टि नहीं हो पाई। जिस मरीज में पुष्टि हुई है, वह रावतयाना की निवासी है। इससे स्वास्थ्य सेवा व सफाई दावों की पोल खुल रही है।
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय पर का भी हाल बहुत ही बुरा है। कई खाली प्लाटों पर पानी का जमावड़ा है। इससे डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप रहे हैं। नगर पालिका कई बार अभियान चलाकर ऐसे प्लाटों का पानी साफ कराने का दावा करती है लेकिन उनके ये दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू वाले मच्छर जुलाई, अगस्त में सक्रिय होते थे। अब सर्दी में भी सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में आम जनता इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रही है। रावतयाना मोहल्ले में गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि वह झांसी के अस्पताल में इलाज करा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर के आसपास दवा का छिड़काव किया है। साथ ही आसपास के लोगों की स्कैनिंग भी की गई है। विभाग ने स्थिति सामान्य बताई है। नगर पालिका नियमित सफाई व फॉगिंग का दावा करती है लेकिन डेंगू मरीज मिलने से यह पोल भी खुल गई है।


इन मोहल्लों में जलभराव की है अधिक स्थिति
शहर के मोहल्ला रावतयाना, आजादपुरा, तालाबपुरा, नई बस्ती सहित अधिकांश मोहल्लों में जलभराव की स्थिति है। यहां पर सही जल निकासी न होने के कारण खाली प्लाटों में घरों से निकलने वाला पानी जमा हो रहा है।


वर्षवार स्थिति
साल - मरीज
2023 - 170
2024 - 25
2025 - 52
2026 - 01


वर्जन
नगर पालिका की ओर से पूरे मोहल्ले में सफाई कराते हुए कीटनाशक का छिड़काव करा दिया गया है। साथ ही पूरे शहर में फॉगिंग व दवा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। - दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ललितपुर
रावतयाना में मरीज मिलने के बाद मरीज व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। साथ ही विभाग ने घर के आसपास लार्वासाइड का छिड़काव भी किया है। - डॉ इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed