{"_id":"698a274e586ac44a2204a684","slug":"sahariya-tribals-are-still-deprived-of-basic-amenities-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151338-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सहरिया आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सहरिया आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन
विज्ञापन
गौना गांव की महिलाओं ने डीएम से आधार, राशन कार्ड और पट्टे दिलाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकार की ओर से गरीबी उन्मूलन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में सहरिया आदिवासी जनजाति के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। तहसील पाली के मड़ावरा ब्लॉक स्थित ग्राम गौना की आदिवासी महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और वनाधिकार पट्टे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से गांव में निवास करने के बावजूद आज तक उन्हें आधार कार्ड, लेबर कार्ड, राशन कार्ड, बच्चों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। दस्तावेजों के अभाव में वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं और आजीविका के स्थायी साधन भी नहीं मिल पा रहे हैं। आदिवासी महिलाओं ने बताया कि गांव में कृषि योग्य भूमि उपलब्ध होने के बाद भी पात्र अनुसूचित जनजाति परिवारों को खेती के लिए पट्टे नहीं दिए गए हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाकर सभी आवश्यक दस्तावेज बनवाए जाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
प्रार्थना पत्र सौंपते समय आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी मौजूद रहे। पत्र पर चंदारानी, शांति, कल्लो, राधारानी, शीलरानी, शारदा, मीरा, मीना सहित अन्य महिलाओं के हस्ताक्षर व अंगूठा निशान दर्ज हैं।
Trending Videos