सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager faints while irrigating crops, dies

Lalitpur News: फसल की सिंचाई करते समय ग्रामीण अचेत, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villager faints while irrigating crops, dies
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - फसल खराब होने और भतीजी की शादी की चिंता में आया हार्ट अटैक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल में पानी देते समय थाना पाली के ग्राम राजगढ़ नटयाना निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह अचेत हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फसल खराब होने और भतीजी की शादी की चिंता में हार्ट अटैक आने के बाद मौत होने की बात कही है।
मृतक के भतीजे प्रिंस ने बताया कि रविवार की रात उसका चाचा प्रताप सिंह पुत्र वीर सिंह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। आसपास के खेतों में भी गांव के लोग अपनी फसल में पानी दे रहे थे। सभी एक जगह बैठे हुए थे। अचानक प्रताप के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। आनन फानन प्रताप को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे प्रिंस ने बताया कि उसके चाचा के नाम ढाई एकड़ जमीन है और वह खेती किसानी करता था। फसल खराब होने और भतीजी की शादी की चिंता के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने का आरोप लगाया।
मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था और उसके दो पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed