{"_id":"69938a4d93b0db4d26079a3b","slug":"120-bags-of-maize-and-490-cartons-of-chinese-fruit-seized-at-the-border-smugglers-absconding-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-171787-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बॉर्डर पर 120 बोरी मक्का और 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बॉर्डर पर 120 बोरी मक्का और 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन
भारत नेपाल बार्डर पर तस्करी की बरामद मक्का और चाइनीज फल।
विज्ञापन
चार पिकअप से नारायणी नदी के रेता रास्ते भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था बरामद तस्करी का सामान
सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे तस्कर
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को चार पिकअप से तस्करी की 120 बोरी मक्का और 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद किया है। जबकि तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद सामान लदी चारों पिकअप को कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से पूरे दिन सीमावर्ती इलाकों में धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा रहा।
एसएसबी बीओपी पथलहवा के एसएसबी एसी सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल रूपा भाई ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 497 से लगभग 700 मीटर पूरब गंडक नदी के रेता रास्ते नेपाल से अवैध सामानों को पिकअप के जरिए भारत लाने की फिराक में है। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देते हुए संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेता रास्ते की घेराबंदी कर ली। इसी बीच नेपाल से अवैध सामान लदी चार पिकअप भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते दिखाई दिए।
घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो खुद को घिरता देख चालक मौके पर पिकअप रोक कर भाग निकले। पिकअप की जांच करने पर उसमें तस्करी की अवैध मक्का और चाइनीज फल लदा हुआ मिला। ऐसे में चारों पिकअप को कब्जे में लेकर तलाशी लेने पर 120 बोरी मक्का के साथ ही 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद किया गया। एसएसबी एसी सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल रूपा भाई ने आगे बताया कि बरामद पिकअप सहित तस्करी का अवैध सामान कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos