सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of trying to convert by claiming to cure illness

Maharajganj News: बीमारी ठीक करने का दावा कर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to convert by claiming to cure illness
विज्ञापन
प्रार्थना सभा के भ्रम जाल में फंस जाते हैं सीधे-साधे लोग, सूचना मिलने पर होती कार्रवाई
Trending Videos

वर्ष 2023 में रामदास पीटर के साथ कथित धर्म परिवर्तन के मामले में भी सामने आया था राजकिशोर का नाम

महराजगंज। बीते दिन कोठीभार थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। क्षेत्र में इसके पहले भी प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हो चुका है। आरोप है कि बीमारी ठीक करने का दावा करके धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है।
जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सोनबरसा में धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद आरोपी सोनबरसा गांव के राजकिशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया है। राजकिशोर के बारे में पुलिस पूरी जानकारी एकत्रित करने में जुटी है। प्राथमिक स्तर की जांच में पता चला है कि दूसरी बार ऐसे में मामले में इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वर्ष 2023 में रामदास पीटर के साथ कथित धर्म परिवर्तन के मामले में भी राजकिशोर का नाम आया था। उस वक्त भी सोनबरसा में ही प्रार्थना सभा में लोगों को एकत्र किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकिशोर झाड़-फूंक का काम करता है। वह प्रार्थना के जरिये बीमारी को ठीक कराने का दावा करता है। किसी की बीमारी ठीक होती है तो उनके वह जरूरत की सामग्री लेता है। सोनबरवा गांव के पवन बताते हैं कि राजकिशोर ने अपने घर के सामने छोटा चर्च बनाया है। यहीं पर गांव व आस-पास के लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाता है। तीन पहले हुई कार्रवाई के बाद भी उसने अपनी गतिविधि बंद नहीं की। चर्च के पास बीमार लोगों को बुलाकर धार्मिक किताबें देता था।
सूत्र बताते हैं कि राजकिशोर प्रार्थना सभा के लिए ऐसे इलाके का चयन करता था, जहां कम पढ़े लिखे लोग हों। लोगों के बीच भ्रम जाल फैलाने में वह माहिर है। इस वजह से सीधे-साधे लोग उसके प्रभाव में आकर प्रार्थना सभा में शामिल हो जाते हैं। कोठीभार क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है। गुजरे वक्त में इस तरह के मामले में अक्सर सामने आते थे। कार्रवाई के बाद गतिविधियां कुछ दिन ठप रहती हैं। इसके बाद फिर से शुरू हो जाती हैं।
कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।
विशेष प्रार्थनाओं के जरिए किया जाता है प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक, पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा, महुअवा शुक्ला, तेंदुअहिया और श्यामदेरवा क्षेत्र के तरकुलवा सहित कई गांवों में गोपनीय ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित करने की बात कही जाती है। इसके अलावा फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगिया बारी इलाके में भी दलित बस्तियों को निशाना बनाया जाता है। चर्चा है की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बीमारी ठीक कराने, बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने और बच्चों की पढ़ाई में मदद का प्रलोभन दिया जाता है। महिलाएं अपनी बीमारी या पारिवारिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद में इन सभाओं में शामिल होती हैं। धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक पुस्तकों और विशेष प्रार्थनाओं के जरिए प्रभावित किया जाता है।
पुलिस ने कार्रवाई की तो नेपाल पहुंच गया था
भाजपा नेता धर्मनाथ खरवार ने बताया कि धर्मांतरण का मामला कोई नई बात नहीं है। आरोपी राज किशोर के खिलाफ भी पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। इसके बाद वह बगल के जनपद कुशीनगर में भी प्रार्थना सभा करने लगा। वहां भी पुलिस ने कार्रवाई की तो नेपाल पहुंच गया था। वहां से भगाने के बाद पुनः सोनबरसा आकर अपने घर के सामने चर्च बनाया और झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा करने लगा।
केस नंबर एक
3 जनवरी 2025 को कोठीभार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनबरसा में धर्म परिवर्तन के मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया था। चौकीदार बेचई द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में कुशीनगर निवासी रामदास पीटर, हरपुर पकड़ी निवासी रामउदय सहित चार लोगों पर गांव के एक स्थान पर लोगों को एकत्र कर पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप था।
---------------
केस नंबर दो
26 मई 2025 को घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में भी धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया था। गांव में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
--------------
केस नंबर तीन

16 मार्च 2024 को श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा गांव में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर एक व्यक्ति पर आरोप लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था।
----------------
केस नंबर चार
21 दिसंबर 2025 को पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव के पाण्डेय टोलेा में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में दो महराजगंज, एक-एक गोरखपुर और मऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed