सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vaccination of Haj pilgrims took place at the guidance camp

Maharajganj News: मार्गदर्शन शिविर में हुआ हज यात्रियों का टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of Haj pilgrims took place at the guidance camp
विज्ञापन
बांसी। आयशा गर्ल्स कालेज नरकटहा बांसी में सोमवार को हज मार्गदर्शन और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमीयत अहले हदीस के विद्वानों और प्रशिक्षकों ने कुरान और सुन्नत के अनुसार हज और उमराह के अनुष्ठानों पर हज यात्रियों को जानकारी दी।
Trending Videos

कैंप में तैनात चिकित्सक डाॅ. एस गयासुद्दीन, स्टाफ नर्स अर्चना और रूबी ने तीर्थ यात्रियों को टीका लगाकर उन्हें प्रमाणपत्र दिया। तत्पश्चात जिला हज प्रशिक्षक हजरत मौलाना निजामुद्दीन नूरी, अब्दुल खबीर मदनी, अब्दुर रहमान अशरी और नाजिम जमीयत अहल-ए-हदीस हलका बंसी मौलाना अब्दुर रशीद सल्फी ने किताब और सुन्नत की रोशनी में हज और उमरा की खूबियों और तरीकों के बारे में बताया। इस अवसर पर डाॅ. जमील अहमद चौधरी के अलावा काफी संख्या में हज यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed