{"_id":"69938a93a98b03b06e032c61","slug":"they-try-to-convert-people-by-claiming-to-cure-diseases-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1232409-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीमारी ठीक करने का दावा कर करते हैं धर्मांतरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीमारी ठीक करने का दावा कर करते हैं धर्मांतरण की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब और कम पढ़े-लिखे लोग होते हैं इनके शिकार, प्रार्थना सभा के जरिए करते हैं फंसाने की कोशिश
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में रविवार को प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुका है। आरोप है कि बीमारी ठीक करने का दावा करके कुछ लोग प्रार्थना सभा के जरिए स्थानीय लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश करते हैं। कोठीभार मामले में गिरफ्तार राजकिशोर भी पहले इस तरह के मामले में शामिल हो चुका है, जिसपर उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, झाड़-फूंक का काम करने वाला राजकिशोर प्रार्थना के जरिये बीमारी ठीक करने का दावा करता है। ग्रामीणों के अनुसार, राजकिशोर ने अपने घर के सामने छोटा सा चर्च बनाया है। वहीं पर गांव व आस-पास के लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाता है। तीन साल पहले हुई कार्रवाई के बाद भी उसने अपनी गतिविधि बंद नहीं की। चर्च के पास बीमार लोगों को बुलाकर धार्मिक किताबें देता था।
बताया जा रहा है कि राजकिशोर प्रार्थना सभा के लिए ऐसे इलाके का चयन करता था, जहां कम पढ़े लिखे लोग हों। लोगों के बीच भ्रम जाल फैलाने में वह माहिर है। इस वजह से सीधे-साधे लोग उसके प्रभाव में आकर प्रार्थना सभा में शामिल हो जाते हैं। कोठीभार क्षेत्र में पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस कार्रवाई करती है तो मामला कुछ दिन शांत रहता है उसके बाद गतिविधियां फिर से शुरू हो जाती हैं।
विशेष प्रार्थना सभाओं के जरिए किया जाता है प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक, पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा, महुअवा शुक्ला, तेंदुअहिया और श्यामदेरवा क्षेत्र के तरकुलवा सहित कई गांवों में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इसके अलावा फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगिया बारी इलाके में भी दलित बस्तियों को निशाना बनाया जाता है। चर्चा है की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बीमारी ठीक कराने, बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने और बच्चों की पढ़ाई में मदद का प्रलोभन दिया जाता है। महिलाएं अपनी बीमारी या पारिवारिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद में इन सभाओं में शामिल होती हैं। धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक पुस्तकों और विशेष प्रार्थनाओं के जरिए प्रभावित किया जाता है।
केस नंबर एक
3 जनवरी 2025 : कोठीभार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनबरसा में धर्म परिवर्तन के मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इनपर लोगों को एकत्र कर पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप था।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस नंबर दो
26 मई 2025 : घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में भी धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया था। गांव में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
केस नंबर तीन
16 मार्च 2024 : श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा गांव में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर एक व्यक्ति पर आरोप लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था।
केस नंबर चार
21 दिसंबर 2025 : पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव के पाण्डेय टोला में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में दो महराजगंज, एक-एक गोरखपुर और मऊ के रहने वाले थे।
-- -- -- -- -- -- -
धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोपी को भेजा जेल
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा में रविवार को प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण की कोशिश के मामले में गांव के राजकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राजकिशोर के बारे में पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि राजकिशोर पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के एक मामले में वर्ष 2023 में भी कार्रवाई हो चुकी है। तब कुशीनगर जिले में रामदास पीटर नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रार्थना सभा के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में उसका नाम आया था। ।
पुलिस ने कार्रवाई की तो नेपाल पहुंच गया था
भाजपा नेता धर्मनाथ खरवार ने बताया कि धर्मांतरण का मामला कोई नई बात नहीं है। आरोपी राजकिशोर के खिलाफ पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। इसके बाद वह कुशीनगर में प्रार्थना सभा करने लगा। वहां भी पुलिस ने कार्रवाई की तो नेपाल पहुंच गया था। वहां से आने के बाद घर के सामने चर्च बनाया और झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा करने लगा। संवाद
Trending Videos