सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A spark from a tractor burnt an acre of wheat crop to ashes.

Maharajganj News: ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A spark from a tractor burnt an acre of wheat crop to ashes.
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा के समीप ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने एक एकड़ गेहूं की फसल जलाकर राख कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो बासपार कोठी, अंध्या, बैजौली समेत आधा दर्जन गांवों का सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई होती।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अंध्या मंगलपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे पर चलने वाली ट्रैक्टर जा रही थी। अचानक उसमें से चिंगारी निकली और बगल के छोटेलाल और लल्लू के खेत में चली गई। बृहस्पतिवार को चल रही तेज हवाओं के चलते आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इसके बावजूद भी लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed