फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anshu Yadav appointed women's wrestling coach

Maharajganj News: अंशू यादव कुश्ती की महिला कोच नियुक्त

Sat, 08 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Anshu Yadav appointed women's wrestling coach
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अंशू यादव को कुश्ती की महिला कोच नियुक्त करने की जानकारी
विज्ञापन

दी गई।
डीएम ने जिला जिला क्रीड़ा अधिकारी से जनपद में खेल विकास व उपलब्ध कोच के विषय में जानकारी ली। क्रीड़ा विभाग को अधिक से अधिक आय सृजन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सिविल सर्विस के कर्मचारियों का खेल ट्रायल स्टेडियम में तय है। सभी विभाग इसमें अपने कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। सीडीओ महेंद्र सिंह देव ने एक जिला एक खेल के तहत क्रीड़ा विभाग को महिला कुश्ती कोच अंशु यादव के चयन के बारे में समिति को जानकारी दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत कुश्ती का प्रशिक्षण बालकों के लिए था। बालिका कोच मिलने से अब कुश्ती दांवपेंच बालिकाएं भी सीख सकेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी जो समिति सदस्य के रूप में शामिल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed