फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers protest against the killing of innocent people in Gorakhpur

Maharajganj News: गोरखपुर में मासूमों की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against the killing of innocent people in Gorakhpur
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर में मासूम के साथ दरिंदगी व हत्या तथा खजनी क्षेत्र में नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दोनों घटनाओं में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि गोरखपुर में बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा घृणित कृत्य और उसकी हत्या करने की घटना बेहद गंभीर है। वहीं, खजनी में नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भय और आक्रोश का माहौल बनता है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना आवश्यक है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई कराने के साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान सिविल कोर्ट बार के अध्यक्ष प्रेम सिंह, मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, अरविंद मिश्र, महिमा पाठक, रीचा शुक्ला, अरविंद उपाध्याय,तेज प्रताप सिंह, अनिल पासवान, ओंकारनाथ मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed