फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kritika, Arvind and Vidyasagar honored at the Innovation Festival

Maharajganj News: नवाचार महोत्सव में कृतिका, अरविंद और विद्यासागर सम्मानित

Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kritika, Arvind and Vidyasagar honored at the Innovation Festival
डायट में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। डायट पर शुक्रवार को नवाचार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शामिल प्रतिभागी छात्रों ने रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसरारी मंसाछपरा, सिसवा की कृतिका चौधरी ने प्रथम, पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय गिरहिया निचलौल के अरविन्द विश्वकर्मा द्वितीय और कम्पोजिट विद्यालय बौलिया बाबू, सिसवा के विद्यासागर प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन सभी को डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमरेन्द्र शर्मा, अनामिका पांडेय, सर्वेश पटेल, गोरखनाथ भारती शामिल रहे। वहीं इस मौके पर नोडल दिव्या गुप्ता, सह नोडल अर्जुन शाही एवं डॉ. सूरज प्रकाश मिश्र, पूजा चौधरी, संजय कुमार, डॉ. अरशद जमील आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंशीधर सिंह बने घुघली के नए बीडीओ
घुघली ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडेय को पदोन्नति व स्थानांतरण के पश्चात उन्हें शुक्रवार को बीआरसी घुघली पर आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी गई । वहीं घुघली ब्लॉक के नए खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, संजय मणि, उपेंद्र पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, मनोज कुमार वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, जागृति त्रिपाठी, विमलेश गुप्ता, प्रगति पाण्डेय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed