{"_id":"6a7641195573b4fd3503e9ec","slug":"the-villagers-submitted-a-memorandum-to-the-dm-demanding-the-repair-of-the-dilapidated-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182832-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क बनवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क बनवाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटहरा में जलभराव और बदहाल सड़कों से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपते हुए जलनिकासी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिवपुर, कटहरा चौराहा और चोरघटिया आनंदनगर की मुख्य सड़कों पर लंबे समय से जलभराव है। वहीं रामनगर, आजाद नगर, समय स्थान और उसरहवा वन टांगिया टोला की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इससे पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के मिथिलेश सिंह और रवींद्र जैन ने बताया कि सावन माह में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन्हीं मार्गों से गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी, कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बारिश से हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। समीर अंसारी, नरेंद्र गौंड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के रामहरख, सिकंदर, रामबचन साहनी, मेवालाल, जीतन, मनोज गौतम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शिवपुर, कटहरा चौराहा और चोरघटिया आनंदनगर में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही रामनगर, आजाद नगर, समय स्थान और उसरहवा वन टांगिया टोला की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए।