{"_id":"69d96abde9ca12771d036ab7","slug":"asha-workers-and-their-associates-staged-a-sit-in-for-a-respectable-honorarium-and-submitted-a-memorandum-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175114-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सम्मानजनक मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सम्मानजनक मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देती आशा।
विज्ञापन
बकाया भुगतान की मांग को लेकर दिया धरना
आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा
महराजगंज। बकाया भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष संगिता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय निर्धारित नहीं किया जा रहा है। कड़ी मेहनत के बावजूद प्रोत्साहन राशि समय पर नहीं मिल रही है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सात प्रमुख मांगें रखीं। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 की कमिटेड प्रोत्साहन धनराशि, पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया प्रोत्साहन राशि और आभा आईडी से संबंधित कार्यों का भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही सीएचसी पर भुगतान का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने, बकाया के नाम पर वसूली बंद करने, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में योगदान की प्रोत्साहन राशि सार्वजनिक करने, आयुष्मान कार्ड कार्य की प्रोत्साहन धनराशि जारी करने और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते पर तत्काल वार्ता बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
इस दौरान जिला सचिव संध्या ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन बड़े आंदोलन को मजबूर होगा। धरने के दौरान कुंजला प्रजापति, सरस्वती, अंजू, उर्मिला, प्रमिला, उषा, सरस्वती, फूला समेत अन्य आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियां शामिल रहीं।
Trending Videos