{"_id":"69d96b418e0474b9da053385","slug":"shg-women-will-gain-knowledge-about-ai-from-karmayogi-and-will-become-financially-literate-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175094-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कर्मयोगी से एआई की जानकारी प्राप्त करेंगी एसएचजी की महिलाएं, होंगी वित्तीय साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कर्मयोगी से एआई की जानकारी प्राप्त करेंगी एसएचजी की महिलाएं, होंगी वित्तीय साक्षर
विज्ञापन
विज्ञापन
628 महिलाएं साधना सप्ताह के लिए चिह्नित
कक्षा 10 से अधिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं को दिया जाएगा एक सप्ताह का प्रशिक्षण
महराजगंज। आईगाट मिशन कर्मयोगी एप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी शिक्षित महिलाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा। कुल चार घंटे के प्रशिक्षण के बाद एनआरएलएम की महिलाओं को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को एआई तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय सत्र में आईगाट कर्मयोगी (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) पोर्टल व एप विकसित कर सभी सरकारी महकमों के लिए अनिवार्य किया है। अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के लिए भी इस पोर्टल से पंजीकृत कर चार घंटे के प्रशिक्षण देने का फैसला लागू किया गया है। यह चार घंटे का प्रशिक्षण एक दिन के लिए नहीं बल्कि कुल सात दिनों का है। इसे साधना सप्ताह नाम दिया गया है। एआई लैस पोर्टल या एप वीडियो ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास सहित अन्य माध्यमों से कुल 4600 कोर्स उपलब्ध कराता है। नए आदेश के क्रम में एनआरएलएम से जुड़ी कक्षा 10 से अधिक शिक्षा प्राप्त करने वाली महिलाओं ओ चिह्नित किया गया है। चिह्नित महिलाओं के स्मार्टफोन में विभाग इस विशेष एप को अपलोड करा रहा है।
628 महिलाएं सोमवार से लेंगी प्रशिक्षण
जनपद के 12 विकास खंडों में एनआरएलएम ने 628 समूह की महिलाओं को आईगाट कर्मयोगी के लिए चिह्नित किया है। फरेंदा विकास खंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके यहां से कुल 102 महिलाओं को इस प्रशिक्षण के लिए चिह्नित किया गया है और इनके मोबाइल फोन में उक्त एप इंस्टाल कराते हुए पंजीकरण पूरा कराया जा चुका है। सोमवार से शनिवार तक ब्लॉक परिसर में साधना सप्ताह के तहत ऑनलाइन उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता व नागरिक सेवा जैसे विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण व्यवस्था हर दिन आधे घंटे तक उपलब्ध रहेगी।
वर्जन
जनपद में आईगाट कर्मयोगी के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को साधना सप्ताह के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जनपद से कुल 628 एसएचजी समूह की शिक्षित महिलाओं को चिह्नित किया गया है।
-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम, महराजगंज।
Trending Videos