सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP's two-day Mandal level training begins in Laxmipur

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में भाजपा का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP's two-day Mandal level training begins in Laxmipur
विज्ञापन
दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
Trending Videos

लक्ष्मीपुर। भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को लक्ष्मीपुर स्थित मुंशीलाल इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कार्यशाला के पहले दिन का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्य पद्धति, इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की उपलब्धियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और नमो एप के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारधारा पर आधारित संगठन है। पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। प्रमुख प्रशिक्षकों में समीर त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे, आकाश गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, दिलीप चौधरी, बच्चू लाल, सतीश चौहान, नरेंद्र प्रताप, पल्लू यादव, राजेश्वर चौहान, गंगासागर और धर्मेंद्र सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed