{"_id":"69d96b14c5bab2f3860f35ba","slug":"madhubani-villagers-deprived-of-basic-amenities-erupt-in-anger-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175120-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुनियादी सुविधाओं से वंचित मधुबनी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुनियादी सुविधाओं से वंचित मधुबनी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
चौक बाजार। बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर मधुबनी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान न करने का आरोप
चौक बाजार। बुनियादी सुविधाओं से वंचित मिठौरा क्षेत्र की ग्रामसभा मधुबनी ने शुक्रवार की दोपहर में विरोध-प्रदर्शन करके आक्रोश जताया। यहां के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। फिर भी अब तक जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं की अनदेखी किए हुए हैं।
विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा मधुबनी के टोला गबईया में शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही गांव में विद्यालय, पंचायत भवन, विवाह भवन, सामुदायिक शौचालय और पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नदारद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मधुबनी सात मजरों वाला गांव है, जिसमें गबईया टोला अनुसूचित बस्ती के रूप में जाना जाता है। फिर भी यहां सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।
ग्रामीण चंदन, हरि प्रसाद, रजावती, गायत्री, उर्मिला, बिंद्रावती, लाईची, समहारू, संजय, मनीष, अंगद और राधेश्याम सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में कोई विद्यालय नहीं है। गांव से बाहर निकलने के लिए सड़क कच्ची और जर्जर हालत में है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है।
स्थिति इतनी खराब है कि किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। मरीजों को करीब दो किलोमीटर तक चारपाई पर ले जाना पड़ता है। वहीं, शुद्ध पेयजल के अभाव में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में नालियों की व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे उनका शासन-प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो पूरे टोले के लोग आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि जल्द ही उस टोले के ग्रामीणों को उनकी मूलभूत समस्याओं से छुटकारा दिलाया जाएगा।
Trending Videos