सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five huts burned in Chainpur, 20 acres of crops in Gujravaliya Shankar Mishra

Maharajganj News: चैनपुर में पांच झोपड़ियां जलीं, गुजरवलिया शंकर मिश्र में 20 एकड़ फसल राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Five huts burned in Chainpur, 20 acres of crops in Gujravaliya Shankar Mishra
गुजरवलिया शंकर मिश्र में 20 एकड़ फसल राख।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों के सामने आजीविका का खड़ा हुआ संकट
Trending Videos

घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के चैनपुर और ग्राम पंचायत गुजरवलिया शंकर मिश्र में शुक्रवार को लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अग्निकांड में चैनपुर में पांच परिवारों की झोपड़ियां और गुजरवलिया शंकर मिश्र में करीब 20 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों घटनाओं में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, चैनपुर गांव में अचानक लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने बुधिराम, टंटाई, ओमप्रकाश, परमधाम और सीताराम की आवासीय झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इन परिवारों का पूरा आशियाना जलकर राख हो चुका था। घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इसी के साथ चैनपुर में कई किसानों की खड़ी फसल भी जल गई। इसमें बुधिराम, रामसेवक, रामनयन, रामसुमेर, सुभाष, कमलाकांत, रेखा और मनोज सिंह सहित अन्य किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्राम पंचायत गुजरवलिया शंकर मिश्र में भी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। यहां दुर्गेश यादव, दीपक यादव, रिकू उपाध्याय, विनोद मणि चतुर्वेदी, राधेश्याम राय, गिरीश ठाकुर, पप्पू मिश्रा और पप्पू मद्धेशिया सहित कई किसानों की करीब 20 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। अचानक हुई इस घटना से किसानों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों का कहना है कि उनकी सालभर की कमाई इसी फसल पर निर्भर थी, जो अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।
वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व टीम को भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शासन स्तर से पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
- नवीन कुमार, एसडीएम, नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed